Thursday, June 11, 2015

handra rashi

||  चंद्र राशि  ||
चंद्र राशि क्या है?
भारतीय ज्योतिष में सूर्य राशि से ज्यादा चंद्र राशि को महत्व दिया गया है। यहां तक कि भारतीय ज्योतिष में चंद्र राशि को लग्न की जगह प्रयोग करने की सलाह दी गई है, अगर चंद्र लग्न से ज्यादा बलशाली हो। चंद्र राशि से वे कई बातें पता चल सकती हैं जो कि सूर्य राशि से पता नहीं चल पाती हैं।
स्वास्थ्य कर्क राशि के लिए
कर्क लग्न आपको कफ, अपच, गैस,पेट, लीवर और आंतों से संबंधित सामान्य समस्याएं होने की संभावना बना रहा है। लग्न के प्रभाव से आपको भावनात्मक समस्या जैसे अवसाद,हाइपोकोनड्रिया और हिस्टीरिया आदि जैसे रोग हो सकते है। आपका अति संवंदनशील होना आपकी पाचन शक्ति को कमजोर कर, आपको गैस्ट्रिक और अन्य पेट सम्बंधित रोग होने की संभावनाएं बना रहा है। साथ ही कफ और आंख की कमजोरी की समस्या भी आपको रोगग्रस्त कर सकती है।
स्वभाव और व्यक्तित्व कर्क राशि के लिए
कर्क लग्न के प्रभाव से आपमें अंतरज्ञान, भावनाएं, और सपने देखने की प्रवृति हो सकती है। आपमें भाषा और संवाद कौशल का विशेष गुण हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपके तीक्ष्णबुद्धि, सहृदयी, चंचल स्वभाव का होने की संभावनाएं भी बन रही है। आपकी लग्न के व्यक्तियों में कुछ आध्यात्मिक गुण भी पाए जाते हैं और कुछ लोगों में पागलपन के लक्षण भी पाए जाते हैं। आप लोगों की स्मरण शक्ति काफी मजबूत होती है। आप स्वभाव से सरल, संवेदनशील, दयालु और घरेलू प्रवृति के हो सकते है। व्यक्तिगत संबंधों में एक ओर आप ढृढ़स्नेही, कोमल, भावुक और रोमांटिक होते है जबकि दूसरी और आप हठी, अधिकार भावना और वफादारी के भावों से युक्त भी होते है। आप संबंधों को लेकर काफी जबाबदेह होते हैं। आपके मजबूत स्मरण शक्ति के स्वामी होने की संभावना बन रही है और आप किसी सदमें को कभी भूला नहीं पाते है। भावनात्मक प्रवृति का होने के कारण आप किसी की गलती को कभी नहीं भूलते है। जिसके कारण आप दोस्तों के लिए अच्छे और बुरे दोनों साबित हो सकते है। आप उज्जवल प्रवृति, अत्यंत सावधानी रखने वाले व समान रूप से उत्पादक भी साबित हो सकते है।
शारीरिक रूप-रंग कर्क राशि के लिए
कर्क लग्न के लोगों की शारिरिक बनावट गोल होती है और तीस साल की उम्र में भी उम्रदराज दिखने लगते हैं। आपके बाल काले और कम हो सकते है, छोटी नाक, आंख बाहर को निकली हुई और टोढी गोल होती है। और आपकी ऊचाई औसत से छोटी होती है। आपकी लग्न के लोग अपने आकर्षक व्यक्तित्व के मामले में भाग्यशाली नहीं होते। आपकी शारीरिक बनावट ठीक-ठाक होती है, आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा चौड़ा होता है। सामान्यता: आप गोरे रंग के होते है।

No comments:

Post a Comment